मुद्रा लोन क्या है?
प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत, भारत सरकार ने देश के छोटे कारोबारियों की मदद करने के लिए मुद्रा लोन की व्यवस्था की है ताकि उन्हें पूँजी सम्बन्धी खर्च के साथ-साथ संचालन सम्बन्धी खर्च उठाने में भी मदद मिल सके। इस लोन के माध्यम से अधिक-से-अधिक 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। जिन कारोबारियों को 10 लाख रुपये से ज्यादा लोन की जरूरत है वे बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों के द्वारा दिए जाने वाले अन्य बिज़नस लोन का लाभ उठा सकते हैं।
ये तीन प्रकार के होते हैं - तरुण, किशोर, और शिशु।
ये योजनाएं, अलग-अलग बिज़नस एक्टिविटीज और सेक्टर्स की जरूरतों के साथ-साथ इंटरप्रेन्योर/बिज़नस सेग्मेंट्स की जरूरतों को भी पूरा करने में मदद करने के लिए तैयार की गई हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत उपलब्धियां

मुद्रा लोन, कई कारणों से लिए जा सकते हैं, जैसे, रोज़गार पैदा करने के लिए या इनकम जनरेट करने के लिए। मुद्रा लोन लेने के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:
जिन भारतीय नागरिकों के पास सर्विस सेक्टर एक्टिविटीज, या ट्रेडिंग या मैनुफैक्चरिंग एक्टिविटीज के लिए अपना खुद का बिज़नस प्लान है और जिन्हें 10 लाख रुपये तक के लोन की जरूरत है वे मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। निम्नलिखित जगहों से मुद्रा लोन लिया जा सकता है:
मुद्रा लोन की मुख्य विशेषताएं और लाभ निम्नलिखित हैं:
मुद्रा लोन मुख्य रूप से नॉन-कॉर्पोरेट स्मॉल बिज़नस सेगमेंट के लिए है जिसमें सर्विस सेक्टर यूनिट्स, छोटी इंडस्ट्री, छोटे मैनुफैक्चरिंग यूनिट्स, सब्जी या फल विक्रेता, रिपेयर शॉप, इत्यादि के रूप में काम करने वाली लाखों पार्टनरशिप और प्रोप्राइटरशिप कंपनियां आती हैं। जो शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थित हो सकते हैं।
नहीं। प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के तहत कोई सब्सिडी नहीं मिलती है।
हाँ। जो कॉलेज ग्रेजुएट्स अपना खुद का बिज़नस शुरू करना चाहते हैं वे मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप जिस तरह का बिज़नस शुरू करना चाहते हैं उसके आधार पर और आपके प्रोजेक्ट की जरूरतों के आधार पर, मुद्रा आपको अपना बिज़नस शुरू करने और चलाने में मदद कर सकता है।
हाँ। महिला इंटरप्रेन्योर्स, महिला इंटरप्रेन्योर्स को दी जाने वाली एक स्पेशल रिफाइनेंस स्कीम का भरपूर लाभ उठा सकती हैं। इसे महिला उद्यमी स्कीम कहा जाता है जिसके तहत एक एनबीएफसी या एक माइक्रो फाइनेंस इंस्टिट्यूशन से मुद्रा लोन लेने पर 0.25% का इंटरेस्ट रिबेट या डिस्काउंट मिलता है।
मुद्रा लोन लेने के लिए पैन कार्ड का होना जरूरी नहीं है लेकिन फाइनेंसिंग इंस्टिट्यूशन द्वारा निर्धारित अन्य केवाईसी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

Credit Card:
Credit Score:
Personal Loan:
Home Loan:
Fixed Deposit:
Copyright © 2026 BankBazaar.com.